फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कंपोजिशन प्लान से आठ हजार व्यापारियों को मिलेगा फायदा

कंपोजिशन प्लान से आठ हजार व्यापारियों को मिलेगा फायदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कंपोजिशन प्लान से आठ हजार व्यापारियों को मिलेगा फायदा
हल्द्वानी। जीएसटी कंपोजिशन योजना का दायरा बढ़ने से कुमाऊं के करीब आठ हजार व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कंपोजिशन योजना का लाभ लेने व्यापारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, ट्रेडर्स साल में एक बार ही वार्षिक रिटर्न दाखिल करना होगा। अब कारोबारियों को टैक्स भी तिमाही देना होगा।
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल ने कंपोजिशन प्लान के तहत लाभ लेने वाली कंपनियों, व्यापारियों, ट्रेडरों का दायरा बढ़ा दिया है। अब एक करोड़ रुपये की जगह डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है। जीएसटी काउंसिल के फैसले से कुमाऊं के हल्द्वानी संभाग और रुद्रपुर संभाग के करीब आठ हजार व्यापारियों को फायदा मिलेगा। अब व्यापारी डेढ़ करोड़ पर जीएसटी कंपोजिशन का लाभ ले सकते हैं, जबकि टैक्स भुगतान हर तिमाही में एक बार कर सकेंगे। एक अप्रैल से यह योजना लागू होगी। पहले टैक्स भुगतान प्रत्येक महीने करना था। कुमाऊं के रुद्रपुर संभाग में करीब 23 हजार और हल्द्वानी संभाग में करीब 20 हजार जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी हैं।
विज्ञापन



कंपोजिशन प्लान से आठ हजार व्यापारियों को मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार ने एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ किया दायरा

क्या है कंपोजिशन प्लान
कंपोजिशन प्लान लेने वाले व्यापारियों को एक साल में एक प्रतिशत टैक्स देना होता है। कंपोजिशन प्लान लेने वाले व्यापारी या औद्योगिक प्रतिष्ठान यह टैक्स अपनी कमाई से देंगे। वह ग्राहकों से बिल में इसका कोई टैक्स नहीं लेंगे। इसके दायरे में फैक्ट्रियां, दवा कारोबारी, खुदरा कारोबारी, होलसेल कारोबारी, ब्रांडेड चावल सप्लायर, रिजॉर्ट आदि आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed