फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर किए जाएंगे टेंडर

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर किए जाएंगे टेंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर किए जाएंगे टेंडर
हल्द्वानी। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में तकनीकी खामी के कारण प्लांट निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जलनिगम चार बार टेंडर आमंत्रित कर चुका है लेकिन हर बार एक ही ठेकेदार टेंडर डाल रहा है। इसमें भी कई तकनीकी खामियां आ रही हैं। जलनिगम अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर प्लांट निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। फिलहाल जलनिगम मुख्यालय से अग्रिम निर्देशों की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत गौला किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मंजूरी मिली है। जलनिगम ने ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 49.95 एकड़ जमीन वन विभाग से ली है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, दो स्टाफ क्वार्टर, संपर्क मार्ग, बाउंड्रीवाल, ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल लाइनों का निर्माण किया जाना है। ट्रीटमेंट प्लांट की लागत 41 करोड़ है। 28 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जलनिगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया ने बताया कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीकी बिड खोली गई लेकिन तकनीकी खामी के कारण प्लांट निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि टेंडर खोलने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। बता दें कि पहले 15 नवंबर से ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू किया जाना था। बाद में दो नवंबर को हुई बैठक में इसकी तिथि बदलकर 30 नवंबर की गई थी। 30 नवंबर को इसकी टेक्निकल बिड खोलकर निर्माण शुरू करना था लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण इसे दिसंबर दूसरे सप्ताह में शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 29 दिसंबर को टेंडर खोले जाने थे लेकिन इसमें भी खामी के चलते प्रकरण को जलनिगम मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन


सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए फिर होंगे टेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed