फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध खनन के आरोप में जिला प्रशासन ने बालाजी स्टोन क्रशर पर 21 लाख का जुर्माना लगाया।

अवैध खनन के आरोप में जिला प्रशासन ने बालाजी स्टोन क्रशर पर 21 लाख का जुर्माना लगाया।

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोप में जिला प्रशासन ने बालाजी स्टोन क्रशर पर 21 लाख का जुर्माना लगाया।
लालकुआं (नैनीताल)। एसडीएम और खनन विभाग के उपनिदेशक ने संयुक्त रूप से मोटाहल्दू स्थित बाला जी स्टोन क्रशर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने वहां लगे कैमरों की जांच की, जिसमें रातभर उपखनिज से भरे ट्रकों के क्रशर में अनलोड होने की पुष्टि हुई। इस पर क्रशर में मौजूद भंडारण की जांच करने पर 45 हजार क्विंटल उपखनिज अवैध पाया गया। टीम ने क्रशर स्वामी पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक जुर्माना जमा नहीं करने पर क्रशर को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम एपी वाजपेयी और खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग ने मोटाहल्दू स्थित बालाजी स्टोन क्रशर मेें छापा मारा। अधिकारियों को क्रशरों में लगे सीसीटीवी के फुटेज में रात में कई वाहन उपखनिज लाते हुए पाए गए। वाहनों के बारे में जानकारी लेने पर क्रशर स्वामी कोई संतोष पूर्ण जवाब नहीं दे सका। इस पर क्रशर में मौजूद उपखनिज भंडारण की नपाई की गई तो उसमें 45 हजार क्विंटल उपखनिज अवैध खनन पाया गया। खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि शनिवार को जुर्माना जमा नहीं किया तो क्रशर को सील कर दिया जाएगा। टीम ने मोतीनगर के एक और क्रशर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि बाला जी स्टोन क्रशर में आने वाला उपखनिज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अवैध उपखनिज रखने पर बालाजी स्टोन क्रशर पर 21 लाख का जुर्माना
शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed