{"_id":"5b4cfdab4f1c1b6f548b4f19","slug":"151531772331-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबीघाट का नलकूप खराब, पेयजल किल्लत से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबीघाट का नलकूप खराब, पेयजल किल्लत से परेशान रहे लोग
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नलकूप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। धोबीघाट स्थित नलकूप सोमवार को खराब होने से शहर के कई इलाकों में लोगों को पेयजल की बूंद नहीं मिली। ग्रामीण इलाकों में भी लंबे समय से खराब नलकूप ठीक नहीं हुए। इधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जेसीबी से शनि बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई।
धोबीघाट का नलकूप खराब होने से नूरी मस्जिद, इंदिरानगर, धोबीघाट आदि इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं सोमवार को अतिक्रमण हटाते समय जेसीबी से शनि बाजार क्षेत्र में पेयजल लाइनें टूट गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों पीपल पोखरा, भगवान पुर, कल्याणपुर, बागजाला, बच्चीनगर, कमलुवागांजा गौड़ आदि इलाकों में भी नलकूपों के खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। जलसंस्थान के अवर अभियंता एमसी सती ने बताया कि धोबीघाट के नलकूप की मरम्मत शुरू कर दी गई है।