{"_id":"5b25665a4f1c1baa6e8b8260","slug":"151529177690-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल सैलानियों से गुलजार, पार्किंग फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल सैलानियों से गुलजार, पार्किंग फुल
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ में घूमते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। नैनीताल में सैलानियों की संख्या फुल होने पर प्रशासन ने सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इसके चलते नैनीताल से वापस लौटकर भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल घूमने पहुंचे।
सैलानियों के भीमताल में पहुंचने से पार्किंग के फुल होने के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सैलानियों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़ा कर दिए, जिससे पुलिस ने वाहनों में जैमर लगाकर 500 रुपये का चालान काटा। इधर, सैलानियों ने भीमताल के खुशनुमा मौसम का आनंद उठाया। साथ ही सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, हाउस राइडिंग, बच्चों ने ट्रेपोलिंग खेल एक्टिवी में जमकर लुत्फ उठाया।
नौकुचियाताल, सातताल भी सैलानियों से गुलजार रहा। साथ ही सैलानियों ने पहाड़ के स्वादिष्ट व्यंजनों, पहाड़ की मक्का का स्वाद चखा। इधर, दिन भर तिकोनिया में वाहनों की लंबी कतार से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
इसे महिला पुलिस पर्यटन कर्मी श्वेता मेहता, माया रानी ने दिन भर खुलवाया। भीमताल में होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउसों के फुल होने के चलते सैलानियों को रहने के लिए भटकना पड़ा।