{"_id":"5aa82f404f1c1ba6768b562a","slug":"151520971584-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पार्किंग स्थल बनाए हो रहा है व्यावसायिक भवनों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पार्किंग स्थल बनाए हो रहा है व्यावसायिक भवनों का निर्माण
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में व्यावसायिक भवनों के नक्शे स्वीकृत हुए बिना निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। शापिंग कांप्लेक्स के नाम पर बनाई जा रही इन इमारतों के निर्माण में भी नियमों को धता बताते हुए पार्किंग नहीं बनाई जा रही है।
नवंबर 2017 में यातायात सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में होने वाले व्यावसायिक निर्माण कार्यों में पार्किंग को अनिवार्य किया गया था। ऐसा न होने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। दो तीन माह के भीतर शहर में रामपुर रोड, नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज के पास व अग्रसेन चौक के पास, रेलवे बाजार रोड में, मटर गली और केमू स्टेशन के समीप, हीरानगर में नहर कवरिंग क्षेत्र में, बरेली रोड में लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास और रामपुर रोड से भीतर की ओर समाज कल्याण निदेशालय को जाने वाली सड़क के किनारे एक के बाद एक कई शापिंग कांप्लेक्स बन रहे हैं। इन व्यावसायिक निर्माण कार्यों में से किसी में भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस बात की खबर नहीं है लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
निर्माणाधीन व्यावसायिक भवनों को सूचीबद्ध कराया जा रहा है ताकि उनकी जांच कराई जा सके। यदि कोई नियम विरुद्ध कार्य कराता मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंकज कुमार उपाध्याय सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी