फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   घर-घर से उठेगा जैविक और अजैविक कूड़ा

घर-घर से उठेगा जैविक और अजैविक कूड़ा

Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
घर-घर से उठेगा जैविक और अजैविक कूड़ा
हल्द्वानी। स्वच्छता सर्वे में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम को सफाई व्यवस्था की याद आ गई है। जनवरी पहले सप्ताह में होने वाले सर्वे से पहले नगर निगम के अधिकारी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए हैं। पहली जनवरी से शहर के लोगों को जैविक और अजैविक कूड़ेदान बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा निस्तारण और कूड़ा कलेक्शन को लेकर नगर निगम की किरकिरी हो चुकी है। अब नगर निगम इसे सुधारने के लिए पहल कर रहा है। शहरवासियों को जैविक कूड़ा और अजैविक कूड़े में अंतर के बारे में बताया जाएगा ताकि कूड़े की छंटाई में पसीना न बहाना पड़े। बाद में कूड़ा प्रबंधन संयंत्र लगने पर जैविक कूड़े से खाद और अजैविक कूड़े को रिसाइकिल करने का काम किया जाएगा। नगर निगम ने नए साल से पुराने परिसीमन के अंतर्गत 25 वार्डों में 43,000 कूड़ेदान बांटने का फैसला किया है। इनमें 22,500 घरों और दुकानों में दो-दो कूड़ेदान बांटे जाएंगे। इनमें एक कूड़ा जैविक और दूसरा अजैविक कूड़ा फेंकने के लिए होगा।
विज्ञापन


जैविक कूड़ा : सब्जी-फल के छिलके, बचा हुआ खाना, कागज, रद्दी
अजैविक कूड़ा : पन्नियां, नमकीन बिस्किट के डिब्बे, रेपर, तेल, टूथपेस्ट के खाली पैकेट

नगर निगम 25 वार्डों में 43,000 कूड़ेदान बांटेगा। नए साल से कूड़ेदान बांटने का काम शुरू किया जाएगा। हर घर में जैविक और अजैविक कूड़े के लिए दो कूड़ेदान दिए जाएंगे। - हरबीर सिंह, मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed