फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नए साल पर किसानों को सीएम देंगे तोहफा

नए साल पर किसानों को सीएम देंगे तोहफा

Wed, 27 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
नए साल पर किसानों को सीएम देंगे तोहफा
हल्द्वानी। नए साल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों को तोहफा देंगे। 31 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक की ओर से यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में कृषक कल्याण योजना के तहत आठ हजार काश्तकारों को महज दो फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये तक का ऋण बांटा जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासन चौकस हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत भी शामिल होंगे। यही नहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के भी पहुंचने की उम्मीद है, हालांकि अभी केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है।
विज्ञापन


सैलानियों के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा
मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी समेत परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का जायजा लिया। उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। नए साल के मौके पर सैलानियों का दबाव भी शहर में रहेगा। सैलानियों को यहां से आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए बरेली की ओर से आने वाले सैलानियों को बाइपास रोड से और रामपुर की ओर से आने वाले सैलानियों के वाहनों को आईटीआई वाली सड़क से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed