फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा मरम्मत के नाम पर हटाई

चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा मरम्मत के नाम पर हटाई

Tue, 12 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा मरम्मत के नाम पर हटाई
नैनीताल। रुड़की (जिला हरिद्वार) में शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाने से संबंधित जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। रुड़की निवासी दिनेश कौशिक ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि सिविल लाइन चौराहा रुड़की में शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति लगी थी। इस प्रतिमा को मरम्मत के लिए नगर निगम ने हटवाया था। प्रतिमा की मरम्मत का ठेका दिया गया, परंतु कई महीने बीत जाने पर नगर निगम ने अभी तक मूर्ति को नहीं लगवाया है। इसकी सूचना याची ने बार-बार नगर निगम को दी लेकिन नगर निगम ने कोई कार्यवाही नहीं की। न्यायालय ने याची को निर्देश दिए हैं कि ठेकेदार को भी इसमें पक्षकार बनाएं। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश केएम जोसफ व न्यायाधीश आलोक सिंह की खंडपीठ में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed