{"_id":"597f67d34f1c1bd8588b4781","slug":"151501521875-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक की व्यवस्था नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक की व्यवस्था नहीं होने से आक्रोश
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय चरी में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश है। कहा कि विद्यालय में 18 बच्चों की जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षिका पर है। जिसके चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों की व्यवस्था की मांग पर शासन-प्रशासन की तरफ से सार्थक कार्रवाई नहीं हो रही है। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय से व्यवस्था पर भेजे गए शिक्षक को वापस नहीं बुलाया गया तो बीईओ कार्यालय में धरने के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
अभिभावकों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय चरी में 18 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, पूर्व में यहां दो शिक्षक तैनात थे, लेकिन दो माह पूर्व यहां से एक शिक्षक को व्यवस्था पर अन्यत्र भेज दिया गया है। अब एकमात्र शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही है। एकल अध्यापक होने के कारण उन्हें विभागीय कार्य भी निपटाने पड़ते हैं, जिस कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। तय हुआ कि अब जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी, यदि अगस्त में व्यवस्था पर भेजे गए शिक्षक को वापस नहीं भेजा गया तो बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार पपने, संदीप शाह, जोगा सिंह, शेर राम, कुंवर राम, उमा पपने, मंजू देवी, हेमा देवी, दीपा देवी, रमा आर्या, अनीता देवी सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे।