{"_id":"5a1d8ad54f1c1b4c528b648a","slug":"15118856477-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस समिति ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। वक्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पार्टी कार्यालय में समिति अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम करती है।
उन्होंने पीएम और सीएम पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की बैठक में चार माह पूर्व गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया था। सीएम ने विगत दिनों बागेश्वर दौरे में नगर पंचायत की घोषणा न कर गरुड़ क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया।
मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में महिला डॉक्टर की तत्काल नियुक्ति करने को कहा। वहां ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, भुवन पाठक, जिला पंचायत सदस्य नंदी भंडारी, प्रकाश कोहली, पुष्पा कोरंगा, रमेश भंडारी, संजय फर्स्वाण, बबलू नेगी आदि ने विचार रखे।