फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खुशखबरी: 2500 एलईडी लाइट्स से रोशन होगी सरोवर नगरी

खुशखबरी: 2500 एलईडी लाइट्स से रोशन होगी सरोवर नगरी

Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: 2500 एलईडी लाइट्स से रोशन होगी सरोवर नगरी
नैनीताल। सरोवर नगरी की जनता के लिए खुशखबरी है। छह माह के भीतर नगर 2500 एलईडी लाइटों से जगमगाने वाला है। यह सब कार्य अमृत योजना के तहत सेव एनर्जी योजना के तहत किया जा रहा है। नगर पालिका को भी आने वाले 10 वर्षों तक इन लाइटों की मरम्मत से भी छुट्टी मिल जाएगी। इससे पालिका को पांच करोड़ रुपये की बचत भी होगी। वह धन का उपयोग पालिका विकास कार्यों में कर सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि इसके लिए गाजियाबाद (यूपी) की इको ड्राइव पावर सॉल्यूशन कंपनी से करार हुआ है। करार के मुताबिक कंपनी नगर के विभिन्न स्थानों पर 2500 एलईडी लाइट लगाएगी। वह 10 वर्षों तक इनकी देखभाल भी करेगी। जनशिकायत के अनुरूप पालिका अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित खराब लाइटों को दुरुस्त भी करेगी। बताया कि नगर में लगाई गई लाइटों के अनुरूप पालिका प्रतिमाह 2.5 लाख रुपये बिजली का बिल देती है। वर्षभर में लगभग 50 से 60 लाख रुपये इनके रखरखाव में भी खर्च करती है। निजी कंपनी से करार के बाद पालिका को रखरखाव से छुट्टी मिल जाएगी। इससे पालिका को 10 वर्ष में लगभग पांच करोड़ रुपये की बचत होगी। पालिका को बिजली बिल की राशि कंपनी को देनी होगी। कंपनी उक्त राशि में से बिजली के बिल आदि जमा कर मेंटिनेंस भी करेगी। शर्मा की मानें तो योजना के तहत कंपनी को होने वाले मुनाफे का 80 फीसदी कंपनी के हिस्से में जाएगा जबकि 20 फीसदी पालिका को भी मिलेगा। शर्मा के मुताबिक यह कार्य अमृत योजना के तहत सेव एनर्जी योजना के तहत किया जा रहा है। कहा कि छह माह के भीतर पूरा शहर जगमगाने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed