फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंतनगर विश्वविद्यालय व फ्रांस के बीच करार का होगा विस्तार

पंतनगर विश्वविद्यालय व फ्रांस के बीच करार का होगा विस्तार

Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय व फ्रांस के बीच करार का होगा विस्तार
पंतनगर। पंतनगर विवि में फ्रांस के विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिनिधिमंडल का बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय भ्रमण का कार्यक्रम सामप्त हो गया।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एके मिश्रा ने कहा फ्रांस और पंतनगर के बीच प्रसंस्करण में चल रहे कार्यक्रमों के अतिरिक्त कुछ अन्य प्रसंस्करण कार्यों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने करार के विस्तार की बात भी कही। कुलपति ने स्नातकोत्तर स्तर पर भी शिक्षक एवं विद्यार्थी आदान-प्रदान को सम्मिलित करने और विषयों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।


फ्रांस एवं विश्वविद्यालय के मध्य हुए द्विपक्षीय करार कार्यक्रम के संयोजक एवं अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय डॉ. आईजे सिंह ने फ्रांस दल के भ्रमण कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया। फ्रांसीसी भ्रमण दल के अध्यक्ष प्रो. क्रिस्टॉफ ग्रोल ने प्रसंस्करण के अलावा अन्य विषयों एवं उच्च शिक्षा में विस्तार करने की संभावनाओं का विवरण दिया। अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे कुमार, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ.जीके सिंह ने करार के विषय विस्तारण पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed