{"_id":"5a0ca8304f1c1b65548bd761","slug":"15107790349-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सालय में जन संवाद कार्यक्रम का अयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सालय में जन संवाद कार्यक्रम का अयोजन
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि चिकित्सा सेवाओं में तकनीकी प्रौद्योगिकी का उपयोग कर अस्पताल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी अस्पताल में टेली रेडियोलॉजी सेवा मिलेगी। संयुक्त चिकित्सालय का हर डाटा ऑनलाइन होगा। चिकित्सालय को एनआईसी के माध्यम से संवाद, सीसीटीवी से संयोजन की शुरुआत कर महानिदेशालय और मुख्यमंत्री पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
चिकित्सालय में टेली रेडियोलॉजी सेवा भी शुरू की जाएगी। इस योजना के माध्यम से न्यूनतम समय में एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई की फिल्म इंटरनेट के माध्यम से दिल्ली सेंटर को भेजी जाएगी। कुछ ही समय में वहां से रिपोर्ट मिल जाएगी, जिस कारण मरीजों को जांचों की रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सालय में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें मरीज घर बैठे रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से कंप्यूटराइज्ड बिलिंग होगी। मुख्य औषधि भंडार की दवाइयों के स्टॉक का रिकॉर्ड डीवीडीएमएस सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके साथ ही चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक मशीन पर आधार कार्ड लिंक कर ऑनलाइन किया जाएगा। जन्म-मत्यु प्रमाण पत्रों का रजिस्ट्रेशन कार्य ऑनलाइन किया जा चुका है। एनएचएम के माध्यम से पीएफएमएस सॉफ्टवेयर से विभिन्न योजनाओं की प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में प्रदान की जा रही है। इस दौरान कमलेश चंद्र तिवारी, गुंजन नेगी, प्रकाश रौतेला आदि थे।
संयुक्त चिकित्सालय का हर डाटा ऑनलाइन होगा
चिकित्सालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन