{"_id":"5a0ca8294f1c1bd7538bda8e","slug":"151077902817-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओ ने किया ईओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओ ने किया ईओ का घेराव
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बीमार गाय को ईओ दफ्तर के सामने बांध दिया। आखिरकार इसे बाजपुर गोशाला भेजने पर सहमति बनी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगरपालिका के ईओ मनोज दास का घेराव किया। बताया कि मंगलवार रात उन्होंने बीमार गाय पशु चिकित्सालय पहुंचाई तो डॉक्टर ने उसे वहां रखने से मना कर दिया। उन्होंने फोन पर ईओ, एसडीएम को सूचना दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उसे ईओ दफ्तर के सामने बांध दिया। उन्होंने शहर में घूम रहे लावारिस गोवंशीय पशुओं को बाजपुर गोशाला भेजने की मांग की। इस पर पालिका प्रशासन ने सहमति जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष राजदीप सिंह देओल, प्रखंड मंत्री प्रखर मित्तल, सहमंत्री बिरजू त्यागी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र हाल्सी, विद्यार्थी प्रमुख अनिल सैनी, हिमांशु अग्रवाल, मनु अग्रवाल, आनंद रावत, प्रदीप चौहान आदि थे।