फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगरीय फेरी समिति के पुर्नगठन के लिए बैठक का आयोजन

नगरीय फेरी समिति के पुर्नगठन के लिए बैठक का आयोजन

Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
नगरीय फेरी समिति के पुर्नगठन के लिए बैठक का आयोजन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड नगरीय फेरी व्यवसायी आजीविका सुरक्षा, फेरी व्यवसाय विनियमन 2014 नियमावली के तहत गठित नगरीय फेरी समिति का पुनर्गठन किया गया। एसडीएम की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में डंगवाल टावर से संजीवनी अस्पताल तक वेंडर जोन घोषित किया गया। इसके तहत रानीखेत रोड पर फड़, हाथठेले नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

नगरीय फेरी समिति में बैठक में नगरपालिका परिषद के ईओ मनोज दास की अध्यक्षता में कुल 15 सदस्यों को नामित किया गया। पालिका सीमांतर्गत वेंडर जोन्स, नॉन वेंडर जोन्स का निर्धारण किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रानीखेत रोड के दोनों किनारे पर लखनपुर चुंगी से शिवलालपुर चुंगी तक फड़, हाथठेले नहीं लगेंगे। काशीपुर बस स्टेशन के सामने जसपुरिया लाइन में पुरानी तहसील की दीवार किनारे अंबर फोटो स्टूडियो से सामने अस्थायी रूप से ठेले लगाए जा सकेंगे। एमपी इंटर कॉलेज के मैदान से लगी सड़क में डंगवाल टावर के सामने से संजीवनी अस्पताल के मोड़ को वेंडर जोन घोषित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनगर पालिका सीमांतर्गत केवल स्थानीय वेंडर ही व्यवसाय कर सकेंगे। केवल वे वेंडर व्यवसाय करेंगे, जिन्होंने इसके लिए पालिका से लाइसेंस प्राप्त किया है। पालिका सीमांतर्गत किसी भी वेंडर जोन में जमीन में बैठकर फड़ नहीं लगाए जाएंगे। बैठक में शहर में हो रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने, सफाई व्यवस्था सुधारने पर भी चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष हाजी मो. अकरम, एसडीएम परितोष वर्मा, कोतवाल विक्रम राठौर, अनिल अग्रवाल, नवीन सुनेजा, हरेंद्र कश्यप, विवेक चौहान, नरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed