{"_id":"59e1141b4f1c1bd8538b734c","slug":"150792303519-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत विकास परिषद की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत विकास परिषद की प्रस्तुति
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। भारत विकास परिषद के दीपावली मेले का बृहस्पतिवार को रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुुुभारंभ विधायक पुष्कर सिंह धामी, परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील खेड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग, महासचिव नरेंद्र अरोड़ा आदि ने संयुक्त रूप से किया।
तराई बीज विकास निगम परिसर में शुरू हुए तीन दिनी मेले के पहले दिन बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेला परिसर में विभिन्न पकवानों के स्टॉल के साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजन के तमाम साधन उपलब्ध थे। मेले के सांस्कृतिक मंच पर इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों समेत क्षेत्र के विद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले का संचालन हरीश वर्मा और पवन जौहरी ने किया। बताया गया कि मेले से एकत्र की गई राशि दिव्यांगों की सहायता में खर्च की जाएगी। मेले की संयोजक सुखजीत कौर और संतोष अग्रवाल ने प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।