{"_id":"59d91b374f1c1bb6678b49e9","slug":"150740055920-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों ने सिंचाई विभाग से नहरों के हेडों को दुरुस्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों ने सिंचाई विभाग से नहरों के हेडों को दुरुस्त करने की मांग की
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। सिंचाई उप खंड बैजनाथ के काश्तकारों ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों से नहरों के हेडों को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा।
सिंचाई विभाग के ईई और डीएम को भेज पत्र में देवनाई, गोमती और लाहुरघाटी के प्रधानों ने कहा है कि सिंचाई उप खंड बैजनाथ की अधिकांश नहरों के हेड विगत दिनों बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग ने उन्हें आज तक दुरुस्त नहीं किया। जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार, भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, बिमोला के प्रधान हरी राम, ग्वाड़ पेजना के सिकंदर अल्ली ने विभाग से नहरों के हेड एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त करने को कहा है। ब्यूरो