{"_id":"59b5a6584f1c1be47f8b5def","slug":"150507684520-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में बनेगी ग्रीष्मकालीन राजधानी:भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में बनेगी ग्रीष्मकालीन राजधानी:भट्ट
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वायदा किया है इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। पिछली सरकार ने इस मुद्दे पर सियासत के सिवाय कुछ नहीं किया। उन्होंने पंचेश्वर बांध को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पंत जयंती समारोह में पहुंचे अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछली सरकार ने विधान सभा की बैठक गैरसैंण में बुलाई थी लेकिन मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने की वहां व्यवस्था नहीं थी। कई लोगों को तो वाहनों में ही रात गुजरनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि वह राजनीतिक लाभ लेने के लिए किसी भी दशा में ऐसा नहीं करेगी। पंचेश्वर बांध के निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में आ रहे गांवों की जनता से अपने विस्थापन के लिए आशंकित होने की भी जरूरत नहीं है। राज्य और केंद्र सरकार क्षेत्र की जनता की आशंकाओं से परिचित है जिसका समाधान विस्थापन नीति और नियमों के अनुसार ही होगा। भट्ट के मुताबिक किसी भी विस्थापित का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पंचेश्वर बांध को दो राष्ट्रों के हितों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि बांध निर्माण भारत और नेपाल की सहमति से हो रहा है। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, अंबा दत्त आर्य, संजय वर्मा, दिनेश आर्य, गोपाल सिंह रावत, पूरन सिंह मेहरा और मनोज जोशी आदि मौजूद थे।