{"_id":"59b571004f1c1be67f8b5a50","slug":"15050631892-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध मरीजों के सिरम के रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध मरीजों के सिरम के रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गुंज्याल ने बताया कि अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित दोनों मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीजों की सीरम रिपोर्ट हल्द्वानी से आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि उनमें डेंगू के लक्षण थे या नहीं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुंज्याल ने बताया कि अस्पताल में कुछ दिन पूर्व तेज बुखार से पीड़ित दोनों मरीज दिल्ली से हाल ही में घर आए थे। इलाज के दौरान बुखार कंट्रोल नहीं होने पर उनके खून का नमूना लेकर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया। दोनों मरीजों का बुखार फिलहाल उतर गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के लक्षण की पुष्टि हो पाएगी।