{"_id":"59ab1a724f1c1b41738b4dd0","slug":"150438566118-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष नंदा महोत्सव को भव्य रूप देगी राम सेवक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष नंदा महोत्सव को भव्य रूप देगी राम सेवक सभा
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। 114वें श्री नंदा देवी महोत्सव के सात दिवसीय धार्मिक पक्ष के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा ने खुशी जाहिर की है। कहा है कि अगले वर्ष नंदा महोत्सव को और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
यह बात सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव राजेंद्र लाल साह ने कहा कि राम सेवक सभा की स्थापना 1918 में हुई थी। अब 2018 में सभा अपना शताब्दी वर्ष मना रही है। इस क्रम में सभा साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा भी तय करने में जुट गई है। उपाध्यक्ष अनूप सिंह शाही की ओर से महोत्सव को अगले वर्ष भव्य रूप देने के लिए मीडिया के सुझाव भी लिए। वार्ता में कोषाध्यक्ष दीप जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र लाल साह, मनोज जोशी, भीम सिंह कार्की, हरीश राणा, कुंदन सिंह नेगी, एएस बिष्ट आदि मौजूद थे।