फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव

राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव

Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव
सितारगंज। राजकीय शिक्षक संघ का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन एवं दो दिनी शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी जिला कार्यकारिणी के चुनाव के साथ हुई। जिलाध्यक्ष के पद पर दीपक शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी यतेंद्र सिंह यादव को 143 मतों से हराया। चुनाव पांच चरणों में चला। प्रत्येक चरण में 250 मतों का रखा गया था। चुनाव के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन वर्मा की देखरेख में हुआ। कुल 1199 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार दीपक शर्मा ने 670 वोट लेकर प्रतिद्वंद्वी 527 वोट लेने वाले यतेंद्र सिंह यादव को 143 मतों से करारी शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद प्रताप सिंह यादव ने 617, धर्मेंद्र बसेड़ा ने 557, मंत्री पद पर अरविंद चौधरी ने 531, राजकुमुद पाठक ने 478, राजेंद्र सिंह ने 180 मत लिए। संयुक्त मंत्री पद पर नीरज चौहान को 690, सुधीर कुमार गुप्ता को 319, संदीप कुमार को 168 मिले।
विज्ञापन


संगठन मंत्री पद दीपू जोशी ने 649 वोट लेकर 534 मत पाने वाले महेश कुमार को हराकर जीत हासिल की। आय व्यय निरीक्षक पद पर अनंत कुमार चौहान ने 928, जागेश्वर दयाल बाथम ने 250 वोट लिए। मंडलीय महामंत्री कन्नू जोशी ने विजयी अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, मंत्री अरविंद चौधरी संयुक्त मंत्री नीरज चौहान, संगठन मंत्री दीपू जोशी, आय-व्यय निरीक्षक अनंत चौहान को ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed