{"_id":"59aaf9b44f1c1be5278b5011","slug":"15043772783-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करने को एसएसपी को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज करने को एसएसपी को पत्र भेजा
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने एसएसपी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत दिनेशपुर और काशीपुर के बैंक ने मिलीभगत कर फर्जी चेक से रकम निकाल ली।
इसकी तहरीर काशीपुर कोतवाली पुलिस को सौंपी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक यह कहकर मुकदमा पंजीकृत नहीं कर रहे हैं कि यह मामला उच्चाधिकारियों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया कि इस मामले में बाजपुर के एसडीएम ने जांच कर कोतवाल काशीपुर को मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर सौंपी है। लेकिन उसमें अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
कहा कि इस मामले में एसडीएम की जांच में स्पष्ट हो गया है कि बैंक, पालिका के लोगों की मिलीभगत से धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने एसएसपी से इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई को कहा है।