{"_id":"599dcc794f1c1b26658b4682","slug":"15035137466-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। बाल हिंसा, शोषण, नाबालिग बच्चों को नशे से बचाने, शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने पर नजर रखने के लिए वार्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। समिति नगर के प्रत्येक वार्ड में काउंसलिंग के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करेगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय जोशी ने समितियों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में सचिव एवं जिला बाल संरक्षण विभाग की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड स्तरीय समितियों का गठन, सीडब्ल्यूसी, जेजेबी, चाइल्ड लाइन और बाल अपराध अधिनियम 2015 पर चर्चा की गई। संरक्षण अधिकारी अजय जोशी ने कहा कि विभाग की ओर से गरीब, अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए उनके अभिभावकों का संयुक्त खाता खुलवाकर प्रत्येक माह दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
रुपये हर तीन माह बाद उनके खाते में आएंगे। एक घर से केवल दो बच्चों का ही चयन किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी एसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने नाबालिगों के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। वहां चाइल्ड हैल्प लाइन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग के साथ ही पालिकाध्यक्ष कांता प्रसार सागर, बाल विकास अधिकारी उमा पवार, वार्ड सभासद जिलानी अंसारी, डालचंद्र राजपूत, संतोष दुबे, सुनीता कश्यप, राजेश अरोरा, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद थे।