{"_id":"599b131c4f1c1bde6e8b4631","slug":"150333521918-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट भ्रामरी मंदिर में कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट भ्रामरी मंदिर में कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मेले के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में मंदिर परिसर की सफाई की। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की सफाई की। इसमें संजय फर्स्वाण, रंजीत रावत, दिग्विजय फर्स्वाण, संतोष काला, सुुरेंद्र सिंह, प्रताप राम, हरीश राम आदि ने भागीदारी की।
कोट भ्रामरी मंदिर के पुजारी पप्पू तिवारी और मंदिर के प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने मंदिर परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। उन्होंने भक्तों से मंदिर में पूजा-अर्चना की सामग्री पॉलीथिन में नहीं लाने की अपील की है।
मंदिर परिसर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी लगाने पर तैलीहाट गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन रावत, डंगोली के प्रधान हीरा सिंह बोरा, हरीश राम, जिला पंचायत सदस्य गोदावरी आर्या आदि ने स्वागत किया है। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि 27 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुमान सिंह रावत के परिजनों की ओर से उनकी स्मृति में भंडारा किया जाएगा।