फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सोशल मीडिया से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी : डबराल

सोशल मीडिया से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी : डबराल

Mon, 21 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी : डबराल
नैनीताल। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ कवि और पत्रकार मंगलेश डबराल ने कहा कि सोशल मीडिया से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बढ़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर तबका और घरेलू महिलाएं भी लेखन के क्षेत्र में आ रहे हैं। इससे साहित्य सशक्त होने के साथ ही अधिक लोकतांत्रिक हुआ है।
विज्ञापन

डबराल रविवार को नैनीताल में गिर्दा-वीरेनदा स्मृति कवि सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि धर्म और परंपराओं में बाजारवाद हावी हो रहा है। हमारी संस्कृति पर हमला कर उसे विकृत किया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। हिंदी कविता हमेशा से ही अमानवीय शक्तियों के विरोध में खड़ी रहती है। कहा कि बाजार से साहित्य को तय नहीं किया जा सकता है। टीवी चैनलों में संस्कृति को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है जिसकी वजह से समाज के समक्ष प्रभावशाली संदेश नहीं पहुंच पा रहे हैं। डबराल ने कहा कि वर्तमान में नई पीढ़ी के लेखक विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से लेखन कार्य कर रहे हैं, जो सामाजिक हितों के लिए अनुकूल है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाषा को बचाने का काम साहित्य का है जो साहित्य कर भी रहा है।
विज्ञापन

फोटो सहित 20एनटीएल 08पी से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed