{"_id":"5999cadf4f1c1b9e7a8b46af","slug":"15032511897-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्यूला में तेंदुए ने राहगीर को पंजा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्यूला में तेंदुए ने राहगीर को पंजा मारा
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत के वज्यूला में तेंदुए ने राहगीर को पंजा मारकर घायल कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। वन रेंज क्षेत्र गढ़खेत के नौगांव निवासी प्रमोद सिंह (31) पुत्र हेेम चंद्र रविवार सुबह सात बजे अपने गांव से वज्यूला की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका एकाएक तेंदुए से सामना हो गया। तेंदुआ उसे पंजा मारकर आगे निकल गया।
घायल प्रमोद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाया गया। सूचना मिलते ही वन रेंजर हरीश खर्कवाल भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी। वन रेंजर ने उपचार के लिए घायल को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। नौगांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटौला, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र मेहता, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने वन विभाग से वज्यूला में पिंजरा लगाने को कहा है।