{"_id":"5989f64c4f1c1bbb1a8b492b","slug":"150221371320-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छटिया में बारिश से एक मकान दरका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छटिया में बारिश से एक मकान दरका
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से पटवारी क्षेत्र गलई में दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है।
सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में छटिया निवासी देव सिंह पुत्र लाल सिंह का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर मकान में रह रहे लोगों ने घर छोड़कर जान बचाई। सुबह सूचना मिलने पर तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, कानूनगो भुवन वर्मा, पटवारी तारा देवी, प्रधान कुंदन सिंह कबडोला मौके पर पहुंचे।
पटवारी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को दे दी है। प्रधान ने एसडीएम से पीड़ित परिवार को तत्काल पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने को कहा है। उधर, कौसानी में मूसलाधार बारिश से संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गए हैं। ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह नेगी ने पटवारी से आपदा मद से रास्तों का निर्माण कराने की मांग की है।