{"_id":"5988dcc64f1c1b0b678b46f8","slug":"15021416424-kaladungi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में मंगोली के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि कालाढूंगी वार्ड नंबर 7 निवासी बालम सिंह मेहरा का 20 वर्षीय बेटा हेमंत सिंह मेहरा उर्फ हेमू बाइक संख्या यूए 04 सी 6722 से नैनीताल से कालाढूंगी आ रहा था। नैनीताल की ओर जा रही कार संख्या एचआर 26 सीएन 4943 ने रास्ते में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हेमू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक भरत अरोड़ा और उसके साथी लोकेश अरोड़ा निवासी रामनगर को हिरासत में ले लिया गया है।