{"_id":"598637eb4f1c1b421b8b4669","slug":"150196836515-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा मुकाबले में एलपीएस ने मारा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकतरफा मुकाबले में एलपीएस ने मारा मैदान
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से नैनीताल बैंक प्रायोजित एचएन पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को एक मैच खेला गया। इसमें लांग व्यू पब्लिक स्कूल ने निशांत स्कूल को हराया।
डीएसए मैदान में एलपीएस और निशांत स्कूल के बीच हुए मैच में मध्यांतर पूर्व दोनो टीमें गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर बाद एलपीएस की ओर से चेतन बिष्ट ने गोल दागा। निशांत स्कूल के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। रेफरी भगवत मेर, शैलेंद्र चौधरी तथा पवन बिष्ट थे। आयोजक सचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी के मुताबिक रविवार शाम चार बजे से भारतीय शहीद सैनिक स्कूल ब्लू बनाम सरस्वती शिशु मंदिर और शाम पांच बजे से सेंट स्टीफन स्कूल बनाम भारतीय शहीद सैनिक स्कूल रेड की टीमों में मुकाबला होगा।