फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली सिग्मा रिसर्च के प्रतिनिधियो ने की मध्याहन भोज कार्यक्रम पर दिये निर्देश

दिल्ली सिग्मा रिसर्च के प्रतिनिधियो ने की मध्याहन भोज कार्यक्रम पर दिये निर्देश

Mon, 31 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सिग्मा रिसर्च के प्रतिनिधियो ने की मध्याहन भोज कार्यक्रम पर दिये निर्देश
रामनगर (नैनीताल)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के मध्याह्न भोजन प्रकोष्ठ के वरिष्ठ परामर्शदाताडॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. अनंदिता ने रविवार को यहां शिक्षा विभाग के अफसरों की बैठक ली। इसमें उन्होंने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, गुणवत्ता सुधारने जोर दिया।
विज्ञापन

यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में हुई बैठक में सीईओ केके गुप्ता, डीईओ गोपाल स्वरूप भारद्वाज, मध्याह्न भोजन योजना के प्रभारी बंशीधर कांडपाल ने उन्हें जिले के सभी स्कूलों की व्यवस्था बताई। बीईओ निर्मला बोरा, उप शिक्षा अधिकारी गौरा बंगारी, बीआरसी समन्वयक मनोज तिवारी, रश्मि जोशी ने रामनगर ब्लॉक की स्थिति बताई। इसके तहत स्कूलों में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के संचालन की स्थिति, खाद्यान्न आपूर्ति, राशि आवंटन, भोजन माता के मानदेय वितरण की समीक्षा की गई। डॉ. भूपेंद्र ने कहा कि योजना से आच्छादित प्रत्येक विद्यालय को रसोई उपकरण मद में प्रत्येक तीन वर्ष बाद राशि दिलाना प्रस्तावित है। इसलिए इस सप्ताह सिग्मा रिसर्च नई दिल्ली के प्रतिनिधि जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर योजना का सर्वेक्षण, अनुश्रवण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य भी इस योजना को सुदृढ़ करना है। बैठक में संकुल समन्वयक त्रिभुवन हाल्सी, जगदीश सती, प्रमोद सुंदरियाल, मनोज रावत, शंकर दत्त पांडेय, आनंद सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed