फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अबकी बार कदली वृक्ष आएगा बजूनियां हल्दू से

अबकी बार कदली वृक्ष आएगा बजूनियां हल्दू से

Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
अबकी बार कदली वृक्ष आएगा बजूनियां हल्दू से
नैनीताल। अबकी बार मां नंदा देवी महोत्सव 26 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक होगा। इसका आयोजन नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा करती है। इसमें केले के पेड़ से मां नंदा, सुनंदा की मूर्तियां बनाई जाती हैं। आयोजक सभा के प्रवक्ता अनूप शाही ने बताया कि इस बार मूर्ति निर्माण के लिए कदली (केले) का वृक्ष कालाढूंगी के पास बजूनियां हल्दू गांव से लाया जाएगा। शाही के मुताबिक लक्ष्मण सिंह राणा के खेत से कदली वृक्ष लाया जाना है। इस वृक्ष का बाकायदा चयन भी कर लिया गया है। कहा कि महोत्सव की सफलता के लिए विद्यालयों, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों की बैठक छह अगस्त को दोपहर दो बजे से सभा भवन में बुलाई गई है। नगर के गणमान्यजनों की बैठक 13 अगस्त को सभा भवन में होगी। इतना ही नहीं जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में भी बैठक होनी है। शाही ने कहा कि सात दिवसीय महोत्सव की कामयाबी के लिए संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, गीत एवं नाट्य प्रभाग समेत शासन स्तर पर भी पत्राचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed