{"_id":"5974f0274f1c1b095d8b4760","slug":"150083595614-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट विस्तार से पहले हमें अन्यत्र बसाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट विस्तार से पहले हमें अन्यत्र बसाया जाए
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार योजना में विस्थापित होने से भयभीत उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीडीसी) के कर्मचारियों ने किच्छा में विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंच कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विधायक को बताया कि हल्दी की टीडीसी कॉलोनी, फार्म कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर, मंदिर, बालमंगल विद्यालय, प्राइमरी स्कूल आदि एयरपोर्ट द्वारा अधिग्रहीत किए जाने की योजना है।
उन्होंने विधायक से मांग करते हुए कहा कि हल्दी परिसर को उजाड़े जाने से पूर्व परिसर वासियों को प्रशासन द्वारा अन्यत्र आवासीय सुविधा दी जाए। इस पर विधायक राजेश शुक्ला ने आश्वासन दिया कि वह हल्दी परिसर को उजड़ने नहीं देंगे। वहां आशीष ढांढा, सत्येंद्र मिश्रा, लईक अहमद, मोहित सक्सेना, रणजीत सिंह शेखावत, डीके सिंह, आरएस त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, मुकुल सिंह, राजू पांडे आदि थे।