{"_id":"5974f0224f1c1b92678b4645","slug":"15008359512093-2575-pantnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक लेखाकार के 93 पदों के लिए 2575 ने परीक्षा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक लेखाकार के 93 पदों के लिए 2575 ने परीक्षा दी
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार पद के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा में 2575 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा पंतनगर स्थित छ: केंद्रों पर हुई थी। विवि में सहायक लेखाकार के 93 पद लंबे समय से रिक्त हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद विवि प्रशासन ने इन्हें भरने के लिए रविवार को तीन घंटे की लिखित परीक्षा कराई।
रोजगार प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एनएस जादोन ने बताया कि परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सील कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों को दी गई ओएमआर शीट की छाया प्रति 25 जुलाई को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। प्रश्नपत्र और उनके उत्तर भी वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद लिखित परीक्षा का परिणाम सात अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर टेस्ट देना होगा। कंप्यूटर टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिलेगी। नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अगस्त महीने में ही पूरी हो जाएगी।