फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अमावस्या पर सिखों ने सरोवर में लगाई डुबकी

अमावस्या पर सिखों ने सरोवर में लगाई डुबकी

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर सिखों ने सरोवर में लगाई डुबकी
नानकमत्ता। प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में अमावस्या पर हजारों सिख संगत ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधन कमेटी की ओर से अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान का आयोजन किया गया। धार्मिक दीवान में पंथ के प्रसिद्ध कथावाचक, रागी, ढांढी जत्थो एवं पंजाब अमृतसर के कविसरी जत्थे जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह की ओर से गुरुओं की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान विशाल लंगर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इधर, सिख मिशन काशीपुर से आए पंच प्यारों ने गुरुद्वारा श्री भंडारा साहिब में संगत को अमृतपान कराया। धार्मिक डेरा कारसेवा में संगत ने संतों से आशीर्वाद लिया। वहां गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान जसविंदर सिंह गिल, उपप्रधान सेवा सिंह, सचिव डॉ. केहर सिंह, कमेटी सदस्य जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed