{"_id":"59724af94f1c1b4c258b49d2","slug":"1500662596411-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 महीने बाद फिर मिला संतोष देवी को प्रधान का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 महीने बाद फिर मिला संतोष देवी को प्रधान का चार्ज
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। जाति प्रमाण पत्र मामले में पद से हटाई गई ग्राम बरवाला की प्रधान संतोष देवी को 11 महीने बाद दोबारा चार्ज मिला। एडीओ प्रकाश चंद नवानी ने प्रधान को चार्ज दिया।
ग्राम बरवाला निवासी अमर पाल की ओर से शिकायती पत्र देकर प्रधान संतोष देवी के जाति प्रमाण पत्र को फर्जी बताया गया था। इस पर तत्कालीन डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने जांच कर 12 अगस्त 2016 को प्रधान संतोष देवी को पद से निरस्त कर दिया था। उसके बाद मामला शासन स्तर पर रखा गया था।
11 जुलाई 2017 को पंचायती राज प्रमुख सचिव के आदेश पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल के निर्देश पर शुक्रवार को संतोष देवी को प्रधान पद का दुबारा से चार्ज ग्रहण कराया गया। मौके पर अमर पांडे, यादराम, जमील अहमद, जसपाल, कैलाश पांडेय, रामकिशन, सुनीता, रिंकू राणा, रामसिंह आदि थे।