फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   15 handpumps will be installed in the villages of Haldwani and Kotabagh.

Nainital News: हल्द्वानी और कोटाबाग के गांवों में लगेंगे 15 हैंडपंप

Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 01 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
15 handpumps will be installed in the villages of Haldwani and Kotabagh.
हल्द्वानी। जल संस्थान पानी की किल्लत झेल रहे हल्द्वानी से लेकर कोटाबाग तक के गांवों में हैंडपंप लगाकर लोगों को राहत देगा। संस्थान ने 11 गांवों में 55 लाख की लागत से 15 हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये गांवों के टेल ऐंड वाले क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। 80 मीटर गहराई की बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। एक से डेढ़ महीने में हैंडपंप जलापूर्ति के लिए तैयार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इन गांवों में लगेंगे 15 हैंडपंप
हल्द्वानी के कुरिया, नरिपुर, लामाचौड़, जयपुर पाडली, रामपुर लामाचौड़, रतनपुर ईसाई में 10 और कोटाबाग विकासखंड के रामपुर, चांदपुर, नाथूजाला, रूपपुर और विजयपुर में पांच हैंडपंप लगेंगे। इन गांवों की आबादी 14 से 16 हजार के बीच है।
विज्ञापन




जेजेएम की दिक्कत के बीच मिलेगी राहत
हल्द्वानी। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल पहुंचाने की योजना के लिए बजट जारी नहीं किया जा रहा है। नैनीताल जिले में कई योजनाएं लंबित हैं। करीब डेढ़ साल से इनमें फंडिंग न होने से ठेकेदारों ने भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में जहां काम पहुंचा था वहीं रुक गया है। इन योजनाओं से पानी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए हैंडपंप राहत लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य योजना मद से हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में इन्हें लगाया जा रहा है। जल्द यह जनता को समर्पित किए जाएंगे। - रविशंकर लोशाली, ईई, जल संस्थान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed