{"_id":"68925d72370975b3960a791d","slug":"15-complaints-were-received-in-ramnagar-on-thana-diwas-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108304-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: थाना दिवस पर रामनगर में आईं 15 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: थाना दिवस पर रामनगर में आईं 15 शिकायतें
विज्ञापन
रामनगर /लालकुआं। कोतवाली परिसर में थाना दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान 15 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। कोतवाली में 50 से अधिक फरियादी पहुंचे। लोगों ने घरेलू हिंसा, मारपीट, जाम समेत 15 अलग-अलग समस्याएं दर्ज की गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अधिकतर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर दिया है। उधर, लालकुआं में थाना दिवस पर आठ समस्याओं का निस्तारण किया गया। सीओ दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने समस्याओं की सुनवाई की। किशनपुर सकुलिया और जयपुर खीमा क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने चोरों के सक्रिय होने के बीच रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर क्राइम बढ़ने की शिकायत की। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रधान विपिन जोशी, नवीन दुर्गापाल, शाहिद आदि रहे।
विज्ञापन
