फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रदेश के हर जनपद में खुलेंगे महिला बैंक: डा. रावत

प्रदेश के हर जनपद में खुलेंगे महिला बैंक: डा. रावत

Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के हर जनपद में खुलेंगे महिला बैंक: डा. रावत
खटीमा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में महिला बैंक खुलेंगे। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के शुभारंभ के मौके पर उन्होंने यह बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री, राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन दान सिंह रावत, विधायक पुष्कर सिंह धामी, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस दौरान झनकट, उत्तरी, दक्षिणी, मार्केटिंग सोसायटी की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से समिति के बायलॉज में परिवर्तन कर समिति को बहुधंधीय, बहुउद्देशीय बनाने का एक स्वर में हाथ खड़े कर प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

मेलाघाट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित विशेष सामान्य निकाय की वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग प्रदेश के हर जनपद में एक महिला बैंक खोलने जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जनपद के उस क्षेत्र को लिया जाएगा जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो। इस बैंक में चालक, परिचारक सहित शाखा प्रबंधक भी महिला होगी। इसके अलावा सहकारी समितियों के सदस्यों में 15 करोड़ का लाभांश वितरित किया जाएगा। दुग्ध संघ में सफेद क्रांति के लिए प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये में गाय उपलब्ध करायी जाएगी जिसमें 45 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को एक लाख रुपये का लोन दो प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड स्टोरेज बनाएं जाएंगे, आवास एवं निर्माण संघ, पत्रकार संघ के माध्यम से सहकारिता से पत्रकारों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन ने कहा कि सहकारिता की 769 समितियों 276 बैंकों की एक जुलाई से 15 जुलाई तक समितियों की वार्षिक आम सभा करायी जा रही है। जिसमें आम सहमति से प्रस्ताव पारित कर समिति के बायलॉज में परिवर्तन किया जा रहा है। परितर्वन के बाद समितियों में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, गांव के फल, सब्जी, दालों को समिति के माध्यम से बड़े शहरों में बेचा जाएगा। पुरौला का टमाटर, मुनस्यारी की राजमा, चंपावत की खुबानी, लोहाघाट आलू को दिल्ली के बाजार में बेचने की व्यवस्था की जाएगी। अब तक 350 समितियों की एजीएम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक एक लाख लोग सहकारिता से जुड़ चुके हैं। उनका लक्ष्य बीस जुलाई तक तीन लाख करने का है। इस दौरान विधायक धामी, डा. प्रेम सिंह राणा, सुभाष बेहड़, तिलकराज गंभीर, नबंधक बीएम मिश्रा ने एजीएम को संबोधित किया। संचालन हरीश जोशी ने किया। इस अवसर पर उप निबंधक एमपी त्रिपाठी, मान सिंह सैनी, गजेंद्र पोखरिया, दीपक कुमार, पीएस दुम्का, गोविंद राम, प्रेम सिंह मेहता संकी, जसविंदर सिंह, हरप्रीतसिंह, गोपाल बोरा, दानबहादुर सिंह, कैलाश मनराल, पूरन धामी, कश्यप मोटवानी आदि थे।
प्रदेश के हर जनपद में खुलेंगे महिला बैंक : रावत
शाखा प्रबंधक से लेकर वाहन चालक भी होगी महिला
चार समितियों में बहुधंधीय, बहुउद्देशीय समिति का प्रस्ताव पारित
कंचनपुर, मेेलाघाट, बिरिया मझोला में सहकारी बैंक की मांग
खटीमा। सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के समक्ष क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुुुुभाष बेहड़, नगर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कंचनपुर, मेलाघाट, बिरिया मझोला गांव में राज्य सहकारी बैंक की स्थापना की मांग उठायी। इस दौरान दुग्ध समिति में कार्यरत सचिवों को मानदेय जारी किए जाने की मांग की।

मृतक किसान का ब्याज होगा माफ
खटीमा। कंचनपुर पचपेड़ा के मृतक किसान रामअवतार का सहकारी समिति के ऋण का पूरा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। किसान का जो भी मूल धन होगा व तीन साल तक कभी भी जमा कर सकता है। उस पर वन टाइम सेटलमेंट किया जाएगा। रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ के मामले में भी मुख्यमंत्री ने यही निर्णय लिया है। सरकार किसानों के साथ है। सीमांत एवं लघु किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सहकारिता के माध्यम से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed