{"_id":"596127924f1c1ba05b8b45f7","slug":"149953940410-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजाति आईटीआई की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजाति आईटीआई की जांच शुरु
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। संयुक्त निदेशक जनजाति आयोग योगेंद्र रावत के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम ने जनजाति के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर आईटीआई की जांच शुरू कर दी है। पहले दिन उन्होंने आईटीआई में कक्ष, बच्चों के भोजन, ड्रेस आदि चेक किए। टीम ने अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
15 दिन बाद फिर होगी जांच
जनजाति आईटीआई के छात्रों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पूनम राणा, रवींद्र राणा, रमेश राणा, राकेश राणा, मदन सिंह राणा को शिकायत की थी कि आईटीआई में व्यवस्थाएं बेहद खराब स्थिति में हैं। भोजन, स्कूल ड्रेस, साफ सफाई सहित तमाम समस्याएं उन्होंने गिनायी। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को आईटीआई का औचक निरीक्षण किया जिसमें शिकायतों की पुष्टि होने पर जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत संयुक्त निदेशक जनजाति को दी। उन्होंने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच के आदेश कर दिए।
गठित टीम के सदस्य प्रधानाध्यापक एटीएस विडौरा वासुदेव आर्य, अधीक्षक आईटीआई गूलरभोज विजय कुमार श्रीवास्तव ने जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर आईटीआई का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने भोजन व्यवस्था, कार्यशाला, स्टोर, शौचालय का निरीक्षण किया। जांच टीम ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया साथ ही अधीक्षक को भोजन व्यवस्था में मीनू का अनुपालन करने, साफ सफाई, भोजन का समय पुन: निर्धारण करने के निर्देश दिए। समिति 15 दिन बाद एक बार फिर निरीक्षण करेगी।