{"_id":"596127784f1c1b0f468b46f9","slug":"14995393785-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की करंट लगने से मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पंखे के तार लगा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वीरेंद्रनगर गोठा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रावती देवी (30) पत्नी लालजी अपने घर में पंखे के तार लगा रही थी। तार से उसे करंट लग गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों ने निजी वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया।
जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद्रावती पंडरी गांव के केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। उसके पति लालजी सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। चंद्रावती 13 वर्षीय बड़े बेटे राजकुमार, किशन (8) और बेटी लक्ष्मी (6) को रोता-बिलखता छोड़ गई है।