फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कठोर चट्टान की तलाश में अब चालीस मीटर तक होगी ड्रिलिंग

कठोर चट्टान की तलाश में अब चालीस मीटर तक होगी ड्रिलिंग

Fri, 22 Feb 2019 01:59 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
कठोर चट्टान की तलाश में अब चालीस मीटर तक होगी ड्रिलिंग
NAINITAL MALL ROAD - फोटो : SELF
नैनीताल। सरोवरनगरी की मालरोड की भूमिगत स्थिति जानने की कवायद पहले चरण में सफल नहीं हो सकी है। सड़क पर 25 मीटर गहराई तक ड्रिल करने के बाद भी कठोर चट्टानों का न मिलना चिंता का विषय बना है, ऐसे में अब विभाग 40 मीटर तक ड्रिल कर भूमिगत स्थिति को परखने की तैयारी कर रहा है। इसलिए अधिक क्षमता वाली ड्रिल मशीन मंगवाई गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अगस्त में नैनीताल की लोअर मालरोड का एक बड़ा भाग नैनीझील में समा गया था। तब से आईआईटी रुड़की समेत कई संस्थानों के वैज्ञानिक प्रभावित क्षेत्र का मुआयना कर चुके हैं। लोअर और अपर मालरोड पर सड़क टूटने के खतरे को देखते हुए सड़क के स्थायी उपचार को लेकर वैज्ञानिकों से मिली राय के बाद भूमिगत स्थिति जानने के लिए ड्रिलिंग की गई थी। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई डीएस बसनाल ने बताया कि लोअर और अपर मालरोड पर कुल 12 स्थानों पर ड्रिल कर भूमिगत चट्टानों के नमूने लिए जाने हैं। इन नमूनों की जांच कर उसकी क्षमता का परीक्षण किया जाना है। ड्रिलिंग में लगे कर्मी करीब चार स्थानों पर ही ड्रिल कर पाए हैं। इन स्थानों पर सीमित क्षमता की मशीन से 25 मीटर तक ड्रिल किया गया लेकिन कठोर चट्टानें नहीं मिल पाई। कठोर चट्टान मिलने के बाद उसमें करीब दो मीटर तक ड्रिल कर नमूने लिए जाने हैं।
विज्ञापन



मालरोड पर 25 मीटर गहराई तक नहीं मिली कठोर चट्टान
अब 40 मीटर तक होगी ड्रिलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed