{"_id":"5c65aa60bdec224db8526efc","slug":"141550166624-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर एडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर एडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के अस्पतालों में डाक्टरों के रिक्त पदों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं।
रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर कई बार सूचित करने के बाद भी प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गरीबों व मजदूरों को सरकारी अस्पतालों में सही इलाज नहीं मिल पा रहा है।
बसपा कार्यकर्ताओं ने गौरा कन्याधन का लाभ दिए जाने तथा अंत्योदय पात्रों की आय की सीमा 1500 से बढ़ाकर तीन हजार करने की मांग की। कहा कि उक्त समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष भाष्कर टम्टा, पुष्पा देवी, आशा राज, सुरेश राम, श्रीराम आदि थे।