{"_id":"5c2bc805bdec22570e7909a7","slug":"141546373125-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलेंडर 114 रुपये सस्ता हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलेंडर 114 रुपये सस्ता हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में कमी ने एक बार फिर राहत दी है। घरेलू सिलिंडर 114 रुपये सस्ता हो गया है। पिछले माह भी घरेलू सिलिंडर और व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में कमी हुई थी। घरेलू सिलिंडर के लिए अब 707 रुपये 50 पैसे देने होंगे। पहले 821 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के खाते में 212 रुपये 58 पैसे जाएंगे, जबकि नॉन सब्सिडी का सिलिंडर ले रहे उपभोक्ताओं को 707 रुपये 50 पैसे चुकाने पड़ेंगे। व्यावसायिक सिलिंडर के लिए 1438 रुपये देने पड़ रहे थे। अब एक सिलिंडर के लिए 1248 रुपये देने होंगे। हल्द्वानी, काठगोदाम गैस एजेंसी में मिलाकर लगभग 40 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं, जबकि निजी गैस एजेंसी समेत हिंदुस्तान, भारत गैस एजेंसी के भी घरेलूू और व्यावसायिक उपभोक्ता हैं।
घरेलू सिलिंडर 114 रुपये हुआ सस्ता
व्यावसायिक सिलिंडर के दाम भी 190 रुपये घटे
विज्ञापन
घरेलू सिलिंडर 114 रुपये हुआ सस्ता
व्यावसायिक सिलिंडर के दाम भी 190 रुपये घटे