फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपराधियों को नहीं बख्शेगी पुलिस

अपराधियों को नहीं बख्शेगी पुलिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों को नहीं बख्शेगी पुलिस
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने शहर की यातायात व्यवस्था को एक महीने में सुधार देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना ही बड़ा क्यों न हो। उसे छोड़ा नहीं जाएगा। इस मामले में समझौता करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि देवलचौड़, अग्रसेन चौराहा, नवाबी रोड, मुखानी चौराहा, कुलयालपुरा, एटीएच के पास, ओके होटल, रोडवेज के पीछे, काठगोदाम रोड, लालकुआं में जाम लगा रहता है। अधिकतर स्थानों पर सड़क अतिक्रमण की समस्याएं हैं। उन्होंने इस समस्या का समाधान करने के लिए एक महीने का समय मांगा। कहा कि लावारिस शवों के फेंकने की घटनाओं के मामले में चेकिंग की जाएगी। घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए चीता, मोबाइल दस्ता, पिकेट और सर्विलांस की मदद ली जाएगी। महिला हत्याकांड का पर्दाफाश करने की कोशिश की जाएगी। एसएसपी ने इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ली और यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा को सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। सीओ और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन



एक महीने में सुधार देंगे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
नए एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कार्यभार संभाला, गिनाई प्राथमिकताएं


जानिए अपने नए एसएसपी को
नाम: सुनील कुमार मीणा
जन्म स्थान : राजस्थान करौली
शैक्षिक योग्यता : एमए (अर्थशास्त्र)
आईपीएस :2007 बैच
ट्रेनिंग: नैनीताल, हल्द्वानी (2009)
तैनाती जिले : हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली और रुद्रपुर
पारिवारिक स्थिति : पत्नी डॉ. सोनू, 46 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में डॉक्टर
बच्चे: तीन जुड़वा
अन्य: राजस्थान के पीजी कालेज बारा में प्रोफेसर भी रहे हैं।

जन्मेजय खंडूरी गए हरिद्वार
हल्द्वानी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कार्यभार संभालने के बाद निवर्तमान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के साथ आधे घंटे तक कैंप कार्यालय में गुफ्तगू की। इसके बाद जन्मेजय खंडूरी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed