{"_id":"5c1c0066bdec22570921023c","slug":"141545338982-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि से इस बार भी भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि से इस बार भी भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय से इस वर्ष भी प्राइवेट परीक्षा के स्नातक के द्वितीय, तृतीय वर्ष समेत स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष के परीक्षा आवेदन फार्म भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म निकालने और परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विश्वविद्यालय स्तर पर मंथन चल रहा है। इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा।
कुमाऊं विवि की प्राइवेट परीक्षा को पिछले वर्ष शासन ने बंद करवा दिया था। स्नातक, स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षा फार्म तो नहीं भरे गए थे लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष समेत एमए, एमकॉम द्वितीय वर्ष की प्राइवेट परीक्षाएं मार्च 2018 में कराई गई थीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि प्राइवेट परीक्षा के विषय में 31 दिसंबर तक निर्णय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राइवेट परीक्षा कार्यक्रम भी तय किया जाना है लेकिन परीक्षाओं के दौरान लोकसभा चुनाव आने की वजह से कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय से इस बार
भी भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फार्म
2018 मार्च में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 44 हजार परीक्षार्थी हुए थे शामिल।
2017 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सभी परीक्षाओं में बैठे थे 93 हजार विद्यार्थी।