{"_id":"5bb7b3f2867a5535263889ea","slug":"141538765810-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल खेलों में इंटर कालेज खिरखेत बना सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल खेलों में इंटर कालेज खिरखेत बना सिरमौर
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंटर कालेज खिरखेत में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज सबसे ज्यादा पदक जीतकर सिरमौर बना।
ऊंची कूद के बालक वर्ग में राउमावि चिलियानौला के सुनील थारू, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में मेजबान कॉलेज के दीपक, 100, 200, 400 मीटर दौड़ सीनियर बालग वर्ग में मिशन इंटर कॉलेज के मनीष बिष्ट, सब जूनियर, जूनियर बालिका वर्ग में मेजबान विद्यालय की निशा बिष्ट और तमन्ना नेगी, लंबू कूद सीनियर में भी मेजबान विद्यालय की प्रियंका नेगी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में नेशनल इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक शादाब मुईद्दीन, इंटर कॉलेज खिरखेत के व्यायाम शिक्षक गेंदन लाल और मन मोहन देव ने सहयोग किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी इंटर कालेज खिरखेत ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य मोहन सिंह मेहरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार जताया। ब्यूरो