फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चांद के दीदार संग फिजा में गूंजा ईद मुबारक

चांद के दीदार संग फिजा में गूंजा ईद मुबारक

Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चांद के दीदार संग फिजा में गूंजा ईद मुबारक
हल्द्वानी। चांद का दीदार होते ही ईद की खुशियां शहर में चारों ओर फैल गईं। शुक्रवार शाम जामा मस्जिद और मस्जिद बंजारान से चांद दिखाई देने का ऐलान किया गया, जिसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ने बताया कि माहे शव्वाल का चांद दिखाई दे गया है, इसलिए ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, बरेली से चांद की शरई तस्दीक मिलने के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने भी ईद का ऐलान कर दिया और मुबारकबाद पेश की। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह सवा नौ बजे होगी। ईद का ऐलान होते ही रोजेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। युवाओं ने आतिशबाजी की। मस्जिदों से मुबारकबाद की सदाएं गूंजने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात गुलजार रहा बाजार
ईद रोजेदारों के लिए परवरदिगार का इनाम है। शुक्रवार को रोजेदारों के चेहरे ईद की रुहानियत से दमक रहे थे। ईद की खुशी में जुटे लोग बार-बार मुुबारकबाद दे रहे थे। अलविदा जुमे की नमाज के बाद से ही बाजार गुलजार हो गए थे, खरीदारी का सिलसिला रातभर चला। आजाद नगर, ताज चौराहा, लाइन नंबर 17, ईदगाह रोड, आजाद मार्केट, मीरा मार्ग, नई बस्ती, नया बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, मटर गली में जबर्दस्त भीड़ रही। देर रात तक मेला जैसा माहौल रहा। महिला प्रसाधन की दुकानों पर भी गजब की भीड़ दिखी।

घरों से आई पकवानों की खुशबू
ईद की खुशी में घरों में महिलाएं ईद के पकवान बनाने में जुट गईं। चांद के दीदार के साथ ही सिवई, खजला, फैनी और अन्य सामान की खरीदारी हुई। उसके बाद ईद के मौके पर सिवईं की मिठास मुंह में घोलने के लिए औरतें घरों में पूरी रात तैयारियों में जुटी रहीं।

ईदगाह में महकेगी संदल की खुशबू
इत्र बाजार में संदल की खूब डिमांड रही। इसके साथ ही अल नुईम भी पसंद किया गया। अल नुईम की वाइड उद, दुबई गोल्ड, खस, डबल एक्स, ऑरेंज इत्र खूब बिके। खस, हजारों पेरिस, केवड़ा, फिरदौस, गुलाब की भी मांग रही।

जीरो नंबर की सिवई सबकी पसंद
ईद के लिए सबसे ज्यादा मांग जीरो नंबर सिवई की है। ज्यादातर घरों में किमामी सिवई ही बनती है। इसके अलावा एक नंबर और दो नंबर की सिवईं भी बहुतायत में है। आजाद नगर के सिवई कारोबारी अब्दुल रशीद ने बताया कि सबसे ज्यादा जीरो नंबर की सिवई खूब बिकी। इसकी कीमत 80 से 100 रुपये तक है। डिब्बा बंद बनारसी सिवई भी किमामी बनाने के काम आती है।


सड़क पर भी नमाज अदा की गई
हल्द्वानी। शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अलविदा के तौर पर अकीदत के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद में नमाजियों की भीड़ दिखी। मस्जिद की ऊपरी मंजिल के साथ ही सड़कों पर भी नमाज अदा की गई। यहां पेश इमाम मुफ्ती शाहिद अजहरी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान नया बाजार, मीरा बाजार का रूट डायवर्ट किया गया था। शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।

ईद की नमाज का वक्त
हल्द्वानी ईदगाह सुबह 9:00 बजे
जामा मस्जिद हल्द्वानी सुबह 9:15 बजे
जामा मस्जिद नैनीताल फ्लैट्स में सुबह 10 बजे
रामनगर ईदगाह सुबह 8:30 बजे
रामनगर बड़ी मस्जिद खताड़ी में सुबह आठ बजे
कालाढूंगी ईदगाह सुबह 9:00 बजे
लालकुआं की जामा मस्जिद में नौ बजे
रोशन मस्जिद लालकुआं में 8:30 बजे
भीमताल जामा मस्जिद सुबह 9:00 बजे
भवाली जामा मस्जिद सुबह 9:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed