{"_id":"5b202f394f1c1b624d8b5ede","slug":"141528835897-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया और बुखार से बाल रोग वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया और बुखार से बाल रोग वार्ड फुल
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को बेस अस्पताल का बाल रोग वार्ड डायरिया और बुखार के पीड़िताें से फुल था। स्थिति ये है कि एक बेड पर दो से तीन बच्चे भर्ती किए गए थे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस बिष्ट ने बताया कि डायरिया पीड़ित 40 से 50 बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं, जबकि 15 से 20 बच्चे प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कहा कि पुराने मरीज भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि डायरिया के 90 प्रतिशत और बुखार के दस प्रतिशत बच्चे आ रहे हैं। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण दो से तीन बच्चे एक बेड पर भर्ती कर उनका इलाज करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी डायरिया के दस, बुखार के दस और थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के अधिक संख्या में पहुंचने के कारण बाल रोग वार्ड फुल था। हालत यह थी कि एक बेड पर दो से तीन बच्चे रखने पड़े।
विज्ञापन
बेस में एक महीने नहीं मिलेंगे फिजीशियन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में अगर आप फिजीशियन को दिखाने जा रहे हैं तो अभी दिखा लें। 16 जून के बाद फिजीशियन एक महीने के लिए नहीं मिलेंगे।
बेस अस्पताल में फिजीशियन डॉ. अमित रौतेला प्रतिदिन नए और पुराने करीब 200 मरीजों को ओपीडी में देखते हैं। बेस अस्पताल में उनके अलावा कोई दूसरा फिजीशियन नहीं है। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि डॉ. रौतेला को 16 जून से चार धाम यात्रा पर एक माह के लिए ड्यूटी पर जाना है। महिला अस्पताल में भी कोई फिजीशियन नहीं है। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. आरके पांडे से फिजीशियन की मांग की गई है।
एनएचएम के तहत आई एक्सरे मशीन मांगी
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में डिजीटल एक्सरे मशीन काफी समय से खराब है, जिसकी मरम्मत भी संभव नहीं है। एनएचएम के तहत सीएमओ को डिजीटल एक्सरे मशीन मिली है। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि सीएमओ से मशीन मांगी गई है। इससे काफी राहत मिलेगी। कहा कि बेस अस्पताल में एक दिन में 40 से 50 एक्सरे होते हैं।