{"_id":"5a552a914f1c1bd1178b5dae","slug":"141515530897-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी डिपो का परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी डिपो का परिचालक बर्खास्त
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सात यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा कराने वाले परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। हल्द्वानी की सहायक महाप्रबंधक इंदिरा जंगपांगी ने जांच के बाद कार्रवाई की है और 10 गुना जुर्माना भी लगाया गया है।
हल्द्वानी डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3228 की 17 दिसंबर को जांच दल ने जौरासी रूट पर जांच की थी। जांच के दौरान सात यात्री बिना टिकट पाए गए थे। सहायक महाप्रबंधक इंदिरा जंगपांगी ने मामले की जांच कराई। जांच में भी परिचालक अरविंद कुमार दोषी पाया गया। इस पर सहायक महाप्रबंधक ने अरविंद कुमार को बर्खास्त कर दिया। वहीं परिचालक के देयकों से टिकट के 10 गुना राशि वसूल करने के भी आदेश दिए हैं।